Biden प्रशासन ने अफगानिस्तान से सेना की वापसी का बचाव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के अपने फैसले का बचाव किया और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ऐसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया जिनकी वजह से ‘‘बाइडन को विवश होकर’’ 2021 में युद्धग्रस्त देश से अव्यवस्थित तरीके से सैनिकों को वापस बुलाना पड़ा। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को उन स्थितियों पर 12 पन्नों का एक दस्तावेज जारी किया, जिसके कारण 2021 में अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ना पड़ा और विभिन्न कांग्रेस समितियों को संबंधित गोपनीय दस्तावेज भेजे। रिपोर्ट में अधिकतर कारणों के लिए पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन को दोषी ठहराते हुए कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों के कारण राष्ट्रपति बाइडन ‘‘अत्यंत विवश’’ हो गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि उस समय वहां केवल 2,500 अमेरिकी सैनिक थे, जो 2001 के बाद सबसे कम थे और राष्ट्रपति बाइडन को अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए ट्रंप द्वारा निर्धारित समय सीमा मई 2021 का पालन करना था। अन्यथा तालिबान अमेरिका या उसके सहयोगी देशों के सैनिकों पर अपने हमले फिर से शुरू कर सकता था। रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने 28 सितंबर 2021 को कहा, ‘‘खुफिया तंत्र ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर हम उस समझौते के अनुसार अफगानिस्तान नहीं छोड़ते हैं, तो तालिबान हमारी सेना पर हमले करेगा।’’

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka की संसद में नये आतंकवाद निरोधक विधेयक को पेश करने में देरी होगी

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां पत्रकारों से कहा कि बाइडन प्रशासन को अफगानिस्तान से अपनी वापसी पर ‘‘गर्व’’ है। हालांकि, ट्रंप ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के निष्कर्षों को खारिज कर दिया। ट्रंप ने अपने ‘ट्रूथ सोशल’ नेटवर्किंग पर कहा, ‘‘ व्हाइट हाउस में ये मूर्ख जो हमारे देश को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर रहे हैं, उन सभी में महामूर्ख ‘निराशाजनक जो बाइडन’ के नेतृत्व में एक नया ‘दुष्प्रचार’ का खेल वे खेल रहे हैं कि अफगानिस्तान में आत्मसमर्पण करने की अपनी ‘अक्षमता’ के लिए ‘ट्रंप’ को दोषी ठहराएं।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty