डोनाल्ड ट्रंप ने की बाइडेन प्रशासन की आलोचना, कहा- रोजगार विरोधी है अमेरिका के राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में व्हाइट हाउस से जाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव में तीसरी बार खड़े होने की तैयारी करने का संकेत दिया और रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से एकजुट होने की अपील की। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की आलोचना करते हुए उसे ‘‘रोजगार विरोधी’’ और ‘‘विज्ञान विरोधी’’ करार दिया। उन्होंने फ्लोरिडा के ओरलैंडो में ‘कन्जर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ के वार्षिक सत्र में अपने समर्थकों की भीड़ से कहा, ‘‘हम व्हाइट हाउस में फिर से पहुंचेंगे। हम सीनेट में जीत हासिल करेंगे और रिपब्लिकन राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में जीत हासिल करेगा। मुझे नहीं पता कि वह कौन होगा।’’ वह यह कहते-कहते कई बार रुक गए कि वह 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने कई बार इस बात के संकेत दिए कि वह इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नई पार्टी के गठन की संभावनाओं से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि इससे रूढ़िवादियों के मत बंट जाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से एकजुट होने की अपील की। ट्रंप के आलोचक सीनेटर मिट रोमनी समेत कई रिपब्लिकन नेताओं ने कहा है कि यदि ट्रंप 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की प्राइमरी में जीत हासिल करते हैं, तो वह उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन देंगे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट