बाइडन ने महीनों तक हथियारों की आपूर्ति रुके रहने पर जेलेंस्की से माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से अमेरिकी सैन्य सहायता में महीनों की देरी के लिए माफी मांगी। हथियारों की आपूर्ति में देरी के कारण रूस को युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

यह बयान उस संदर्भ में था जब अमेरिकी संसद में यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का प्रस्ताव छह महीने तक रुका रहा। अप्रैल में हालांकि यह प्रस्ताव कांग्रेस में पारित हो गया और बाइडन ने यूक्रेन को 61 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता पैकज पर हस्ताक्षर किए। बाइडन ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी लोग हमेशा यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “हम अब भी साथ हैं। पूरी तरह से।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ