इस एकमात्र उद्देश्य से चुने गए हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन के एक पारिवारिक मित्र ने उन्हें इस पद के लिए उचित व्यक्ति बताते हुए कहा कि बहुत अधिक बंटे हुए इस देश को एकजुट करने के एकमात्र उद्देश्य से उन्हें चुना गया है। बाइडन (77) के करीबी पारिवारिक मित्र माइकल कार्लोटसोस ने कहा कि पूर्व उप राष्ट्रपति चीजों को सुधारने और लोगों को एकजुट करने के लिहाज से उचित व्यक्ति हैं। माइकल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बाइडन का चुनाव हमारे देश को एक साथ लाने और एकजुट करने के एकमात्र उद्देश्य से किया गया है। वह इन चीजों में अच्छे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर