Ukraine Russia Conflict | यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है रूस, विस्फोटकों की गड़गड़ाहट शुरू, बाइडेन करेंगे पुतिन से बात

By रेनू तिवारी | Feb 21, 2022

कीव। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थित अलगाववादी के कब्जे वाले शहर डोनेट्स्क के केंद्र में एक विस्फोट सुना गया था। एजेंसी ने दावा किया कि विस्फोट की उत्पत्ति अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले अमेरिका लगातार यह कह रहा है कि रूस  यूक्रेन पर हमला करने के करीब एक कदम है। अमेरिका लगातार रूस पर हमला न करने का दवाब बना रहा है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिलने के लिए तैयार हुए हैं। 

कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस  

एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन की उत्तरी सीमा से सैनिकों को वापस लेने की प्रतिज्ञा को रद्द कर दिया है। रूस ने सैन्य अभ्यास बढ़ाया,और उत्तर में यूक्रेन के पड़ोसी बेलारूस में अनुमानित 20,000 सैनिकों को लाया। वर्तमान में, टैंक, युद्धक विमानों, तोपखाने आदि के साथ कम से कम 150,000 रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमाओं के बाहर तैनात हैं। यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की मौजूदगी ने चिंता जताई है कि उनका इस्तेमाल यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला करने के लिए किया जा सकता है, जो तीन घंटे से भी कम की दूरी पर स्थित है। सीमा पर बढ़ती हिंसा के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संकट के समाधान की मांग की थी। वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा मुझे नहीं पता कि रूसी संघ के राष्ट्रपति क्या चाहते हैं, इसलिए मैं एक बैठक का प्रस्ताव कर रहा हूं। उन्होंने कहा, "यूक्रेन शांतिपूर्ण समाधान के लिए केवल कूटनीतिक रास्ते पर चलता रहेगा।"

इसे भी पढ़ें: घरेलू कोयला खान परिचालन को समर्थन के लिए सरकार की नई प्रौद्योगिकी, डिजिटल ढांचे की योजना 

बाइडन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करेंगे बैठक 

व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस अगर यूक्रेन पर हमला नहीं करे तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ बैठक करने को तैयार हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यस्थता से यह स्थिति बनी है। अमेरिकी अधिकारियों ने आगाह किया है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि प्रशासन का स्पष्ट दृष्टिकोष है कि ‘‘ हम हमला शुरू होने के क्षण तक कूटनीतिक समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

इसे भी पढ़ें: अशोक लेलैंड ईवी के लिए अलग संयंत्र लगाएगी, वैकल्पिक ईंधन पर करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश 

रूस को यूक्रेन पर आक्रमण न करने पर होगी चर्चा 

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी बृहस्पतिवार को यूरोप में मुलाकात करेंगे, यदि आक्रमण नहीं हुआ तो। साकी ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम कूटनीतिक रास्ते पर चलने को हमेशा तैयार हैं। अगर रूस ने युद्ध का रास्ता चुना तो हम त्वरित एवं गंभीर कार्रवाई करने को भी तैयार हैं। वर्तमान में, रूस तेजी से यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।’’ गौरतलब है कि रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास का विस्तार किया था।

रूस -यूक्रेन संघर्ष 

वहीं, पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच लगातार दो दिन हुई गोलाबारी से हमले की आशंका और बढ़ गई है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संघर्ष विराम की अपील की है। पश्चिमी देशों के नेताओं ने आगाह किया है कि रूस अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर सकता है और उसने सीमा के तीनों तरफ लगभग 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और अन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है। रूस ने शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस में परमाणु हथियारों और पारंपरिक युद्धाभ्यास भी किया था। काला सागर तट के पास भी उसके नौसैनिकों ने अभियान में हिस्सा लिया। कीव की आबादी करीब 30 लाख है।

प्रमुख खबरें

Breaking News | दिल्ली के विवेक विहार में बड़ा हादसा: पुरानी तीन मंजिला इमारत ढही, 6-7 लोग घायल, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Arvind Kejriwal का पुराना आवास Sheeshmahal अब आम जनता के लिए खुलेगा, PWD करेगा टिकट की व्यवस्था

Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत

Dating में Chatfishing बन रहा रेड फ्लैग, असल मुलाकात में टूट जाता है AI चैट का इंप्रेशन