इजराइल और हमास के बीच समझौते को लेकर बढ़ते दबाव के बीच बाइडन और नेतन्याहू ने की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ऐसे समय में एक बार फिर वार्ता की जब इजराइल और हमास के बीच कुछ इजराइली बंधकों को मुक्त करने और गाजा में युद्ध विराम के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ रहा है।

रफह में 10 लाख से अधिक फलस्तीनियों ने शरण ली है और दुनिया भर के देशों ने इजराइल के आक्रमण की इस योजना को लेकर चिंता व्यक्त की है। अमेरिका ने भी मानवीय आधार पर हमले का विरोध किया है जिसके कारण सहयोगी देशों-अमेरिका एवं इजराइल के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सोमवार को इजराइल की यात्रा करेंगे। बयान के अनुसार, बाइडन ने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि गाजा को मानवीय सहायता पहुंचाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ने और इस आपूर्ति को बढ़ाने की आवश्यकता है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर करीब एक घंटे बात हुई और वे इस बात पर सहमत हुए कि वार्ता के दौरान नया प्रस्ताव स्वीकार करने की जिम्मेदारी हमास पर होगी। नेतन्याहू के कार्यालय ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

इलाहाबाद HC ने अवैध हिरासत पर UP Police को फटकारा, कहा- अपना कानून चला रहे

Delhi में तिरंगा मार्च निकाल रहे करीब 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, Connaught Place में सुरक्षा कड़ी

SRFTI Kolkata ने वीसी से मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 छात्रों को निकाला

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा