डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडेन ने मास्क पहनने का मजाक उड़ाने पर ट्रंप को को बताया ‘मूर्ख’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना नेतृत्व का संकेत है और उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ‘‘मूर्ख’’ बताया जो इसके विपरीत सलाह देकर ‘‘मौत का आंकड़ा बढ़ा रहे हैं।’’ बाइडेन की यह टिप्पणी मंगलवार को तब आई है जब एक दिन पहले वह दो महीने से अधिक समय बाद पहली बार जनता के बीच दिखाई दिए जाने पर मास्क पहने नजर आए। बाइडेन इस वैश्विक महामारी में डेलवेयर स्थित अपने घर में थे और अब वे अपनी पत्नी जिल के साथ स्मरणोत्सव दिवस पर पूर्व सैनिकों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बाहर निकले। 

ट्रम्प ने बाद में एक पोस्ट रीट्वीट किया जो मास्क पहने हुए बाइडेन की एक तस्वीर का मजाक उड़ाते प्रतीत हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनका मतलब आलोचना से नहीं है। सीएनएन को दिए साक्षात्कार में बाइडेन ने कहा, ‘‘वह मूर्ख है, पूरी तरह मूर्ख जो इस तरह बात करते हैं। उनसे नजीर पेश किए जाने की उम्मीद थी।’’ पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस से करीब 1,00,000 अमेरिकियों की मौत हो गई और इनमें से आधी मौतों को रोका जा सकता था लेकिन ट्रम्प की ‘‘लापरवाही और अहंकार’’ इसके आड़े आ गया। दरअसल ट्रम्प ने मास्क पहनने से इनकार कर दिया है। बाइडेन ने अपने घर के बाहर हुए सीएनएन के साक्षात्कार के दौरान मास्क नहीं पहना लेकिन वह रिपोर्टर से 12 फिट की दूरी पर बैठे हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम लोगों की जान ले रहा है।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और ‘‘मौत का आंकड़ा बढ़ा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!

Leap India Share 9% गिरकर 145.10 रुपये पर बंद हुआ, BSE पर 166 पर हुई थी लिस्टिंग

GTRI ने US tariff नेटवर्क के आरोपों पर भारत को विस्तृत विवरण मांगने की सलाह दी

Independence Day पर शुभमन गिल की कप्तानी में Team India रचेगी इतिहास, 600th Test में श्रीलंका से होगी भिड़ंत