एच-1बी वीजा की सीमा बढ़ा सकते हैं बाइडेन, भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन एच-1बी सहित अन्य उच्च कौशल वीजा की सीमा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा वह विभिन्न देशों के लिए रोजगार आधारित वीजा के कोटा को समाप्त कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों ही कदमों से हजारों भारतीय पेशेवरों को फायदा होगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कुछ आव्रजन नीतियों से भारतीय पेशेवर बुरी तरह प्रभावित हुए थे। कमला हैरिस अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति होंगी। माना जा रहा है कि बाइडेन एच-1 बी वीजाधारकों के जीवनसाथी के लिए कार्य वीजा परमिट को रद्द करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले को भी पलट सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार