यूरोप में ऊर्जा संकट गहराने की आशंका के बीच कतर के नेता से मुलाकात करेंगे बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को व्हाइट हाउस में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की मेजबानी करेंगे। बाइडन और कतर के अमीर के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो यूरोप में विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है और इस समस्या से निपटने के लिए अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी यूरोप की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आकस्मिक योजनाएं बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने रूस को चेताया, यूक्रेन में प्रवेश करने पर रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

कतर दुनिया के सबसे बड़े तरलीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्तिकर्ताओं में शामिल है। अमेरिका का मानना है कि कतर उन देशों में शामिल है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले की स्थिति में ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने पर यूरोप की मदद कर सकता है।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी