Bihar Police की बड़ी कार्रवाई, Tej Pratap Yadav के बॉडीगार्ड को ड्यूटी से हटाया, ट्रैफिक पुलिस ने आरजेडी नेता का काटा चालान

By एकता | Mar 16, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आपको बता दें, तेज प्रताप के होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दीपक कुमार पूर्व मंत्री के आदेश पर वर्दी में डांस करते नजर आ रहे थे। इस घटना पर कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा के साथ ज्ञान-विज्ञान से जुड़े, मुस्लिमों को Nitin Gadkari ने दी सलाह

पुलिस ने काटा चालान

तेज प्रताप यादव पर होली के दिन पटना में मुख्यमंत्री आवास के पास बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने के लिए 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने चालान तब काटा जब पता चला कि वाहन का बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी समाप्त हो चुका था। पटना के पुलिस अधीक्षक (यातायात) अपराजित लोहान ने कहा, 'वाहन के मालिक को 4,000 रुपये का चालान जारी किया गया है।'

इसे भी पढ़ें: सोना तस्करी मामला: रान्या राव ने डीआरआई पर मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया

क्या है पूरा विवाद?

तेज प्रताप यादव ने कथित तौर पर पटना में अपने आवास पर होली समारोह के दौरान वर्दीधारी पुलिसकर्मी को एक गाने पर नाचने का आदेश दिया था, और ऐसा करने से इनकार करने पर उसे निलंबित करने की धमकी दी थी।

हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में तेज प्रताप एक अस्थायी मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते नजर आ रहे हैं, 'ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको 'सस्पेंड' कर देंगे। बुरा न मानो होली है।'

वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी तेज प्रताप की बात का खास बुरा मानता प्रतीत नहीं हो रहा, लेकिन वह 'ठुमका' लगाने के बजाय उन्हें खुश करने के लिए अपना दाहिना हाथ हवा में लहराता दिख रहा है।

प्रमुख खबरें

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी

Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य