आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र को विभाजित करने की हो रही कोशिश, विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। जब से उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी की सरकार गिरी है, शिवसेना जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच संशोधन के मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद राजनीति और गर्म हो गई है। आज शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। आदित्य ठाकरे ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी है। लेकिन केवल एक चीज जिस पर लोग ध्यान केंद्रित करते हैं वह है राजनीति और अन्य दलों और उनके विधायकों को तोड़ना। इसके साथ ही शिवसेना के युवा नेता ने हाल में ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को भी उठाया। 

इसे भी पढ़ें: खाकस्पर्श! पहले अनिल देशमुख, फिर नवाब मलिक और अब संजय राउत, बीजेपी ने इस अंदाज में कसा तंज

आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार जल्दी गिर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे सरकार का ध्यान सिर्फ गंदी राजनीति पर है। जनता का कल्याण उनका मकसद नहीं है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश हुई जिसकी वजह से कई इलाके में बाढ़ आई। लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संजय राउत की गिरफ्तारी का जश्न मना रहे हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने खुद को बेच दिया है। ऐसे लोगों पर ध्यान देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास