कांग्रेस का बड़ा आरोप, PMO ने मेहुल चोकसी के खिलाफ शिकायतों को किया नजरअंदाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ मिली शिकायतों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने नजरअंदाज किया था। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘23,484 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने भारत से भागने से 10 महीने पहले 2017 की शुरूआत में मुंबई पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क किया ताकि उसे मंजूरी मिल सके। इसके बाद यह प्रमाणित किया गया कि उसके खिलाफ कोई प्रतिकूल सूचना नहीं है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘कई साक्ष्य सामने आ चुके हैं जिनसे साबित होता है कि हर संबंधित एजेंसी को पता था कि चोकसी के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें हैं।’’ खेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन शिकायतों को नजरअंदाज किया जिससे चोकसी को देश से बाहर भागने में मदद मिली। 

प्रमुख खबरें

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज