CM शिवराज की बड़ी घोषणा, गरीबों को मकान बनाने के लिए मिलेगी मुफ्त रेत

By सुयश भट्ट | Mar 30, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की सूबे की शिवराज सरकार ने गरीबों को बड़ी सौगात दी है। पीएम आवास के तहत मकान बनाने के लिए मुफ्त में रेत मिलेगी। बताया गया है कि अब सीधे खदान से रेत उठाने की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए निशुल्क रेत देने की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट के मंत्री ने दिखाई दरियादिली, सड़क दुर्घटना में घायल को निजी वाहन से अस्पताल भेजा 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास बनाने के लिए निशुल्क रेत उपलब्ध कराने की घोषणा की थी लेकिन इसमें अड़ंगा आ रहा था  सरकार के इस फैसले पर एक बड़ा पेंच यह भी है कि रेत के ठेके हो जाने की वजह से लोगों को रायल्टी चुकानी पड़ रही थी।

आपको बता दें कि इसके बाद सरकार ने हितग्राही को आवास निर्माण के लिए निर्धारित रेत की पर्ची जारी करने का निर्णय लिया गया है। इस पर्ची से खदान से ही निशुल्क रेत प्राप्त की जा सकेगी। खदान ठेकेदार को सरकार रेत की रायल्टी की प्रतिपूर्ति करेगी।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स