गुजरात में अरविंद केजरीवाल का एक और बड़ा ऐलान, हर बच्चे को मिलेगी मुफ्त और अच्छी शिक्षा

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। गुजरात में अरविंद केजरीवाल लगातार नए-नए वादे और दावे भी कर रहे हैं। इन सबके बीच गुजरात में आज एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता को फ्री में शिक्षा गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी हम देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल भी खोलेंगे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कह दिया कि प्राइवेट स्कूलों को ऑडिट कराया जाएगा जो स्कूल ज्यादा फीस लेंगे उससे वापस कराया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह भी कह दिया कि स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 'अच्छी शिक्षा देना फ्रीबी नहीं', CM केजरीवाल ने केंद्र से कहा- देश के 130 करोड़ लोग मिलकर स्कूलों को करेंगे ठीक

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि यूनिफॉर्म, डेवलपमेंट और लाइब्रेरी फीस के नाम पर हर साल प्राइवेट स्कूल वाले अपनी फीस बढ़ा देते हैं और सरकार कुछ नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइवेट स्कूल की गुंडागर्दी से सरकार को भी पैसा जाता है, आधे से अधिक स्कूल तो इन्हीं के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 70 साल में शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार आने पर प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए इजाजत लेनी होगी। कुल मिलाकर देखें इस बार गुजरात में होने वाला विधानसभा चुनाव काफी दिल्चस्प माना जा रहा है। आमतौर पर अब तक चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के वहां जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार यहां का दौरा भी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार