ओलंपिक क्वालीफाइंग से पहले बिग बाइट लीग वरदान: अमित पंघाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

नयी दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल का कहना है कि फरवरी में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप से पहले बिग बाउट लीग में खेलना सभी भारतीयों के लिए अहम होगा। बिग बाउट लीग दो दिसम्बर से देश के कई शहरों में आयोजित की जा रही है। 

अमित इन दिनों बैंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी मे एशियाई चैम्पियनशिप ओलिम्पिक के लिए क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता होगी और उससे पहले उन्हें अपनी ताक़त को आंकने का अवसर चाहिए और इसके लिए बिग बाउट लीग एक बेहतरीन मंच साबित हो सकता है जहां प्रतियोगियों का स्तर काफी कड़ा है। अमित बिग बाउट लीग में अडानी गुजरात की ओर से फ्लाईवेट वर्ग में खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी