हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

By अंकित सिंह | Apr 09, 2022

पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने काफी पहले इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी। इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रस्तावित है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल में ही हिमाचल प्रदेश गए थे और वहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी को अब हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर एवं उनके अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनूप केसरी, सतीश ठाकुर एवं इकबाल सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर अपने ट्वीट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झाँसे में नहीं आयेंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप केसरी जी, संगठन महामंत्री श्री सतीश ठाकुर जी व ऊना के अध्यक्ष श्री इक़बाल सिंह जी ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है। आप की यूपी में भी सभी सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका