हरियाणा के मंत्री ने पंजाब सरकार पर की टिप्पणी तो आगबबूला हुए AAP विधायक ! बोले- हम भ्रष्टाचार नहीं, शासन करना जानते हैं

Manwinder Singh Giaspura
प्रतिरूप फोटो

आम आदमी पार्टी विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि उनका बयान बिलकुल सही है कि हमने विधानसभा नहीं देखी। हमारे 12 विधायक डॉक्टर हैं, 14 से अधिक वकील हैं और 16 इंजीनियर हैं। हमारे सब विधायक योग्य हैं और देश चलाना जानते है। मैं खुद जीएम की पोस्ट तक रहा हूं और इंजीनियर हूं।

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के नेताओं के बीच आपस में तू-तू मैं-मैं होती रहती है और बीते दिनों तो पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चंडीगढ़ को राज्य में तत्काल ट्रांसफर करने वाला प्रस्ताव पारित करके हरियाणा के नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों की ही राजधानी है। इसी बीच हरियाणा सरकार में मंत्री रंजीत सिंह ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: Corruption खत्म करने के AAP के दावे पर भाजपा हुई हमलावर, कहा- भ्रष्टाचार के तालाब में गोते लगा रही केजरीवाल सरकार 

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। वे (आप सरकार के मंत्री) अनुभवहीन हैं और किसी का भी पहले का राजनीतिक करियर नहीं है। उनमें से 90 फीसदी लोगों ने विधानसभा ही नहीं देखी है। कोई मोबाइल रिपेयर करता था तो कोई ऑटो ड्राइवर था। लेकिन प्रशासन एक अलग चीज़ है। सरकार चलाना कोई आसान काम नहीं है कि कोई चला देगा, यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।

रंजीत सिंह ने कहा कि यहां तक कि नर्स और पुलिसकर्मी भी ट्रेनिंग से गुजरते हैं। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों पर सरकार चलाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। प्रशासन का काम बिल्कुल अलग है। दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के रिमोट कंट्रोल वाली राज्य सरकार होगी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, अकेले पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, चौतरफा हो रहा वार 

AAP विधायक का पलटवार

इसी बीच आम आदमी पार्टी विधायक ने रंजीत सिंह पर पलटवार करते हुए साफ कर दिया कि हम भ्रष्टाचार नहीं, शासन करना जानते हैं। आम आदमी पार्टी विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि उनका बयान बिलकुल सही है कि हमने विधानसभा नहीं देखी। हमारे 12 विधायक डॉक्टर हैं, 14 से अधिक वकील हैं और 16 इंजीनियर हैं। हमारे सब विधायक योग्य हैं और देश चलाना जानते है। मैं खुद जीएम की पोस्ट तक रहा हूं और इंजीनियर हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम इन मंत्रियों की तरह भ्रष्टाचार करने के बजाय देश पर शासन करना जानते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़