Loksabha Election से पहले UP में Akhilesh Yadav को बड़ा झटका, BJP में दारा सिंह चौहान की वापसी, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद दारा सिंह चौहान सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। सपा विधायक पद से इस्तीफा देने से एक दिन पहले चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। 2022 में सपा में शामिल होने से पहले, वह भाजपा का हिस्सा थे और 2017 से 2022 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav का तंज, टमाटर का लाल रंग देखते ही भाजपा को समाजवादियों की याद आती है, भगवा पार्टी का पलटवार

भाजपा का यह है प्लान

दारा सिंह चौहान एक पिछड़े वर्ग के नेता है। लोकसभा चुनाव से चंद पहले उनकी वापसी से भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं उनका समाजवादी पार्टी को छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। दावा किया जा रहा है कि दारा सिंह को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, एक पक्ष यह भी कह रहा है कि दारा सिंह को भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को मऊ से उम्मीदवार बना सकती है। दारा सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी