चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल-प्रियंका के करीबी इमरान मसूद थामेंगे सपा का दामन

By अंकित सिंह | Jan 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे 2022 का उत्तर प्रदेश चुनाव अपने आप में बेहद दिलचस्प रहने वाला है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच में है। यही कारण है कि दोनों दल अपने-अपने जातिगत समीकरणों को साधने में जुटे हुए है। इन सबके बीच खबर यह आ रही है कि कांग्रेस नेता इमरान मसूद जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के बड़े चेहरे हैं। इसके साथ ही इमरान मसूद के जरिए कांग्रेस अल्पसंख्यक वोट को साधने की लगातार कोशिश करती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर इमरान मसूद की अच्छी पकड़ है।

इमरान मसूद का बयान

इसे भी पढ़ें: सुधांशु त्रिवेदी का तंज, सात समंदर पार से आ रही समाजवादी इत्र की दुर्गंध

बीते कुछ चुनाव में देखे तो इमरान मसूद कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए काफी समय से योजना बना रहे थे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को भी बड़े मुस्लिम चेहरे की जरूरत है। आज़म खान की गैरमौजूदगी में इमरान मसूद सपा को मुस्लिम वोट दिलाने की काबिलियत रखते है। हालांकि यह बात भी तय है कि आजम खान जितना बड़ा कद इमरान मसूद का नहीं है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह पर इनका अपना दबदबा है। इमरान मसूद को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है।


प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये