West Bengal में Mamata Banerjee को बड़ा झटका, Ritabrata Banerjee बने विपक्ष के नेता!

By अंकित सिंह | Jun 03, 2026

पश्चिम बंगाल में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में फूट पड़ गई है। इस विभाजन के बाद ऋतब्रत बनर्जी विपक्ष के नेता चुने गए हैं। ऋतब्रता बनर्जी ने बुधवार को जावेद खान, संदीपान साहा, सबीना यास्मीन और शिउली साहा को टीएमसी विधायक दल का उपनेता नियुक्त करने की घोषणा की। यह घोषणा पार्टी और पश्चिम बंगाल विधानसभा में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच हुई है।

टीएमसी से निष्कासित होने के एक दिन बाद, बागी विधायक ऋतब्रता बनर्जी विधानसभा पहुंचे और अध्यक्ष को 58 सदस्यों के हस्ताक्षरों वाला एक संयुक्त पत्र सौंपकर विपक्ष के नेता पद के लिए अपना नाम प्रस्तावित किया। उनके साथ अरूप रॉय, शिउली साहा और अखरुज्जमान समेत कई विधायक मौजूद थे, जिन्होंने विधानसभा अधिकारियों के समक्ष अपना दावा पेश किया। बागी विधायक, जो खुद को असली तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधि बता रहे हैं, अब मांग कर रहे हैं कि ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें: Bengal सरकार के Security ऑडिट का असर, Sourav Ganguly की Z कैटेगरी सुरक्षा Y में डाउनग्रेड

टीएमसी से निष्कासित नेता संदीपान साहा ने कहा कि हमने अभी-अभी पत्र जमा किया है। विपक्ष के नेता (एलओपी) के लिए निर्धारित कमरा आधिकारिक तौर पर आवंटित कर दिया गया है। एलओपी फिलहाल वहीं बैठे हैं। हमारी इच्छा है कि ममता दीदी हमारी सलाहकार बनी रहें और हमें अपना मार्गदर्शन देती रहें ताकि हम एलओपी और मुख्य सचेतक के साथ मिलकर विधानसभा में पार्टी को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें। पार्टी की जो दयनीय स्थिति है, उसमें कुछ हद तक अभिषेक बनर्जी की विफलता है। आखिर, अगर आप सफलता का श्रेय लेते हैं, तो असफलता की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए। 

टीएमसी नेता प्रसून बनर्जी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमारा राजनीतिक संघर्ष बिना रुके जारी रहेगा। हमारी वैचारिक लड़ाई चलती रहेगी। इसके अलावा, जहां भी आवश्यक होगा, एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में सरकार के साथ हमारा सहयोग भी जारी रहेगा। आज आप जो देख रहे हैं वह कोई असाधारण बात नहीं है। यह केवल इस बात का प्रतीक है कि अधिकांश विधायकों ने सामूहिक रूप से चार नेताओं का चुनाव किया है जो विधानसभा में हमारा प्रतिनिधित्व करेंगे और हमारा नेतृत्व करेंगे। संसदीय लोकतंत्र में, सत्ताधारी सरकार और विपक्ष दोनों का सदन में उपस्थित होना, संवाद करना और रचनात्मक बहसों में भाग लेना आवश्यक है। इसलिए, विधानसभा के सभी विधायकों ने सामूहिक रूप से यह कदम उठाने का निर्णय लिया: विधानसभा की विधायी कार्यवाही और कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार नेताओं का चुनाव करना। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit 2026 | 7 साल बाद भारत आ रहे Xi Jinping! 67 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 घंटे की यात्रा, जानें मोदी-जिनपिंग वार्ता का पूरा एजेंडा

PM SHRI Scheme पर केरलम सरकार जल्द ले फैसला, केंद्र ने भेजा पत्र

MP में Bank Strike से 7000 शाखाएं बंद, 5500 करोड़ का कारोबार थमा

Singapore में भारतीय NCC कैडेट्स ने Youth Exchange Program में लिया हिस्सा