बंगाल भाजपा में बड़ी टूट के आसार, राज्यपाल के साथ शुभेंदु की बैठक से गायब रहे 24 विधायक

By अंकित सिंह | Jun 15, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो चुका है लेकिन राजनीतिक हलचल अभी भी जारी है। वर्तमान में भाजपा खेमे में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। नेता लगातार भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं। इन सबके बीच सोमवार को ऐसी घटना घटी जिससे भाजपा की चिंता बढ़ सकती है। दरअसल, सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में सभी विधायकों को राज्यपाल जगदीप धनकड़ से मुलाकात करनी थी और राज्य में हिंसा और रेप का मसला उठाना था। लेकिन इस मुलाकात में शुभेंदु अधिकारी के साथ सिर्फ 50 विधायक ही पहुंचे। जबकि भाजपा के पास फिलहाल 75 विधायक हैं। ऐसे में 2 दर्जन से अधिक इन विधायकों की गैर मौजूदगी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। शुभेंदु अधिकारी के शक्ति प्रदर्शन में इन विधायकों पर शामिल ना होना पार्टी के लिए भी झटका है। दावा किया जा रहा है कि जो विधायक राज्यपाल से मिलने नहीं गए वह ज्यादातर उत्तर बंगाल से आते हैं। माना जा रहा है कि मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने के बाद भाजपा के कुछ और नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। दूसरी ओर इसको लेकर शुभेंदु अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोगों को नहीं बुलाया गया था।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया