बिहार में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में गिरी सवारियों से भरी जीप, 10 लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2021

पटना के दानापुर में गंगा नदी में एक यात्री वाहन गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ जब पीपा पुल के जरिए कम से कम 25 लोगों को ले जा रहा एक यात्री वाहन नदी पर जा रहा था। वाहन कथित तौर पर संतुलन खो बैठा और नदी में गिर गया। इनपुट के अनुसार, यात्री तिलक समारोह से वापस आ रहे थे। साइट पर मौजूद बचावकर्मियों ने नदी से आठ शव बरामद किए। लापता की तलाश अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा टला, सुरक्षाबलों ने पुलवामा में नष्ट की आईईडी  

मृतकों की पहचान रमाकांत सिंह (75), गीता देवी (60), अरविंद सिंह (50), सरोज देवी (65), अनुराधा देवी (75) और आशीष (8) के रूप में हुई है। 12 और 14 वर्ष की आयु के दो अन्य बच्चों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रमुख खबरें

India-US Trade Talks पर विराम की खबरें खारिज! वाणिज्य मंत्रालय बोला- बातचीत जारी, डेटा सेंटर हब बनेगा भारत

LPG संकट इतना गहराया? Congress सांसद mohammad jawed का दावा- Parliament में चाय तक नहीं

Sabarimala Temple Dispute | वोट बैंक के लिए बदली विचारधारा! सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर LDF का रिवर्स गियर, 50 की उम्र वाली पाबंदी का किया समर्थन

LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर योगी सरकार का एक्शन! 1,483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR दर्ज और 6 गिरफ्तार