Delhi Air Pollution को देखते हुए बड़ा फैसला, Gopal Rai ने कहा- 50 फीसदी कर्मचारी घर से करेंगे काम

By रितिका कमठान | Nov 20, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। वायु प्रदूषण अबतक अति गंभीर श्रेणी में था जो बुधवार को गंभीर श्रेणी में पहुंचा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई उपाय कर रही है हालांकि इसका अधिक असर देखने को नहीं मिल रहा है। प्रदूषण के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए अब दिल्ली सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है।

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने अपने कार्यालयों और एमसीडी के लिए अलग-अलग समय पर काम करने का ऐलान किया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालयों का समय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम होगा और दिल्ली सरकार के कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक काम करने का समय तय किया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु की गुणवत्ता "खतरनाक रूप से उच्च" स्तर पर बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। दिल्ली में मंगलवार को शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 460 दर्ज किया गया, जो सोमवार को दर्ज किए गए रिकॉर्ड 494 से कम है, लेकिन फिर भी यह “गंभीर से अधिक” श्रेणी में है। 401 से 450 के बीच के एक्यूआई को “गंभीर” और 451 से 500 के बीच के एक्यूआई को “गंभीर से अधिक” श्रेणी में रखा जाता है। इस पैमाने की अधिकतम सीमा 500 है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा