योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में महामारी एक्ट के तहत दर्ज हुए केस होंगे वापस

By अंकित सिंह | Oct 03, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी के दौरान महामारी एक्ट के तहत दर्ज हुए सभी मुकदमे वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक के जनहित को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया है कि इन सभी मुकदमों को समाप्त किया जाना चाहिए। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से आवश्यक कार्यवाही करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: सपा-बसपा की सरकारों में हिंदू पर्व प्रतिबंधित किये जाते थे : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद सरकार के प्रयासों से संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज प्रदेश के 31 जिलों में कोविड-19 संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में अब तक 10,91,52,448 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। योगी ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम को निर्देश दिया कि आगामी पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन के सिलसिले में सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए।

 

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी