संयुक्त राष्ट्र में उठी बड़ी मांग, क्या अब PoK की तरह अक्साई चिन भी कहलाएगा CoK

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2022

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 49वें सत्र के दौरान एक कश्मीरी बुद्धिजीवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बीजिंग द्वारा अक्साई चिन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया जिससे चीन को मिर्ची लग गई है। ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (EFSAS) के निदेशक औक श्रीनगर के कश्मीरी जुनैद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र के सामने बीजिंग के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को चीन के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर" शब्द को औपचारिक रूप देने का आह्वान किया।  

इसे भी पढ़ें: मेरठ, हस्तिनापुर के पांडव टीले पर एएसआइ द्वारा किये जा रहे उत्खनन में मिले प्राचीन अवशेष

चीन ने जुनैद की इस मांग का विरोध किया है। इस बयान को चीन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ बताया है। बता दें कि 1950 के दशक के दौरान चीन ने अक्साई चिन (लगभग 38,000 वर्ग किमी क्षेत्र) पर कब्जा कर लिया और 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान इस क्षेत्र पर अपनी सैन्य पकड़ मजबूत कर ली। यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच विवाद का विषय बना रहा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Pune की अर्थव्यवस्था 2036 तक 220 अरब डॉलर करने का NITI Aayog का मास्टर प्लान तैयार

Asian Games में शानदार प्रदर्शन पर President Murmu ने पदक विजेताओं को दी बधाई

Asian Games से बाहर हुए Bangladesh के बल्लेबाज Najmul Hossain Shanto, ढाका लौटेंगे

Asian Games में भारत ने जीते 6 पदक, Sensex 1124 अंक टूटा