ODI World Cup को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, 5 अक्टूबर से आगाज, अहमदाबाद में होगा फाइनल!

By अंकित सिंह | Mar 22, 2023

इस साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप को लेकर फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, फैंस लगातार विश्वकप को लेकर तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच 2023 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक के वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो सकता है। वही इसका समापन 19 नवंबर तक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के बड़े शहरों में ये मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। जानकारी है कि 48 दिनों में 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही बीसीसीआई की ओर से एक दर्जन स्टेडियमों को इस टूर्नामेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। फाइनल मुकाबला विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाएंगे तीन टी20 मुकाबले, वनडे विश्व कप से पहले सामने आई सीरीज की डिटेल्स

बीसीसीआई की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वीजा मिलने का आश्वासन भी दिया गया है। टूर्नामेंट को लेकर अब तक कार्यक्रमों का ऐलान नहीं किया गया है। इन 48 मुकाबलों में 3 नॉकआउट मुकाबले में खेले जाएंगे जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला होगा। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हो सकी है। 2013 के बाद से दोनों ही टीमें आईसीसी इवेंट में खेलती रही है। एशिया कप को लेकर भी विवाद है। भारत-पाकिस्तान के संबंध भी अच्छे नहीं हैं। ऐसे में वीजा को लेकर कुछ दिक्कते आ रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी

Lyngdoh Committee नियमों के उल्लंघन का आरोप, Delhi High Court में DUSU Election को दी गई चुनौती

DK Shivakumar बोले जनता डरे तो Democracy तानाशाही बन जाती है