अंबाती रायडू का बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों वह नहीं बन पाए थे 2019 वर्ल्ड कप का हिस्सा

By अंकित सिंह | Jun 15, 2023

अंबाती रायडू भारत के शानदार बल्लेबाज रहे हैं। आईपीएल में इस बार शानदार सफर के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। लेकिन इसके साथ ही अब वह ऐसे कई खुलासे भी कर रहे हैं जिससे कि क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मच सकती हैं। दरअसल, अंबाती रायडू 2019 के विश्व कप के लिए सबसे अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे। लेकिन उनका टीम इंडिया में नहीं हुआ था। इसी के बाद वह काफी आक्रमक रहने लगे थे। अब इसी पर अंबाती रायडू ने बड़ा खुलासा किया है।

नहीं हुआ था चयन

आपको बता दें कि 2019 के वर्ल्ड कप में भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। बीसीसीआई की ओर से अचानक ही अंबाती रायडू को इग्नोर किया गया जिस पर कई सवाल उठे थे। जिसके बाद अंबाती रायडू ने अपने संन्यास का ऐलान भी कर दिया था। उनकी जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में मौका दिया गया था। विजय शंकर को लेकर तब कहा गया था कि वह 3D खिलाड़ी है यानी की बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग अच्छा करते हैं। इसलिए उन्हें टीम में महत्व दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Suresh Raina फिर मैदान पर दिखेंगे, इस लीग में हिस्सा लेने के लिए हैं तैयार, जानें कब होगी नीलामी

अनिल कुंबले का भी सवाल

भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कहा कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व वाले भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड में 2019 आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप में अंबाती रायडू को नहीं खिलाकर बहुत बड़ी गलती की थी। कुंबले का यह बयान तब आया है जब अंबाती रायुडू ने अपना छठा खिताब जीतकर अपने आईपीएल करियर का शानदार अंत किया। माना जाता है कि भारतीय क्रिकेट के बड़े बल्लेबाजों में से एक, रायुडू, अपने देश के साथ अपने करियर के मामले में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर