जम्मू कश्मीर के राजौरी के धांगरी में बड़ा धमाका, एक बच्चे की मौत

By रितिका कमठान | Jan 02, 2023

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हुए आतंकवादी हमले की घटना के बाद आईईडी ब्लास्ट भी हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इस आईईडी ब्लास्ट में एक बच्चे की जान चली गई है। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए है। इस हमले में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोमवार को आतंकियों ने उसी जगह पर ब्लास्ट किया है जहां पर रविवार के दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। ब्लास्ट इतना गंभीर था कि इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने जांच के दौरान यहां एक और आईईडी बरामद की है। सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है।

बता दें कि आतंकी संगठन ने हमला करने से पहले परिवार के लोगों का आधार कार्ड मांगा था। आतंकियों ने हिंदुओं की पहचान करने के बाद गोलीबारी की गई है। आतंकियों द्वारा फायरिंग को अंजाम देने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार