यरूशलम में बस स्टॉप के पास बड़ा धमाका, करीब 12 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2022

यरूशलम में बुधवार को एक बस स्टॉप के पास हुए धमाके में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। इजराइली पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने धमाके के पीछे फलस्तीनियों का हाथ होने की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक, धमाका शहर के बाहर एक राजमार्ग पर स्थित बस स्टॉप के पास हुआ, जो हमेशा यात्रियों से भरा रहता है। घटनास्थल पर मौजूद चिकित्सा कर्मी योसेफ हैम गाबेय ने ‘आर्मी रेडियो’ को बताया कि ‘यहां हर तरफ विनाश का मंजर है’ और कुछ घायलों के शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका पर हमला करने वाला है चीन? साउथ चाइना सी में परमाणु बम से लैस मिसाइल JL-3 लॉन्चिंग का बना रहा अड्डा

इजराइली सेना का कहना है कि उसकी कार्रवाई में मारे गए ज्यादातर फलस्तीनी आतंकवादी थे। हालांकि, इजराइली बलों की छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा और कई ऐसे लोग भी मारे गए हैं, जो टकराव में शामिल नहीं थे। यरूशलम के उत्तर में स्थित रामोत के एक इलाके में भी एक धमाके की खबर है, लेकिन पुलिस ने इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर