कश्मीर के हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग को संकट से उबारने के लिए बड़ी पहल

By नीरज कुमार दुबे | Jun 07, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल प्रशासन लगातार विभिन्न आयोजनों के जरिये स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को संकट से उबारने और हस्तशिल्प कारीगरों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में श्रीनगर में एक शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। देखा जाये तो जम्मू-कश्मीर का प्राचीन हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है क्योंकि कोरोना काल में बिक्री घटी है जिससे इस उद्योग से जुड़े कारीगरों के सामने मुश्किल हालात खड़े हो गये हैं। अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 15 दिवसीय शिल्प मेला लगाया था जिसमें उत्कृष्ट कारीगरों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुरस्कार के तहत कारीगरों को नकद राशि भी प्रदान की गयी थी।

प्रमुख खबरें

TISS Ex-Student को Bombay HC से Bail की आस, Campus FIR को दी चुनौती

ICU Bed Management में गड़बड़ी पर Delhi High Court सख्त, 38 Govt Hospitals में NextGen HMIS लागू करने का निर्देश

TMC बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी; 7-10 दिनों में अयोग्यता की याचिकाएं दायर की जाएंगी

E20 Petrol के खिलाफ Tehseen Poonawalla की मुहिम, Gadkari के पुराने वीडियो से US Policy को लेकर सरकार को घेरा