दिल्ली में बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की बड़ी बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा हैं मौजूद

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी सक्रिय हो गई है। यही कारण है कि आज बिहार बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में हो रही है। इस बैठक की उपयोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे के साथ-साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी और शाहनवाज हुसैन भी मौजूद हैं। कुल मिलाकर देखें तो आने वाले दिनों में भाजपा की रणनीति बिहार में किस तरह की होगी, इसको लेकर इस बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, पूछा- किस मजबूरी में अपराधियों को बनाया मंत्री?

भाजपा मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सह-प्रभारी संजय मयूख ने कहा, ‘‘बिहार में जंगलराज-दो लौट आया है। जहां तक भाजपा की बात है तो हम सड़क से लेकर विधानसभा तक जनता की आवाज और उनके मुद्दे उठाएंगे।’’ बिहार विधानपरिषद के सदस्य मयूख ने कहा कि बैठक में जदयू-राजद की सरकार के खिलाफ पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नौ अगस्त को राजग से नाता तोड़ने के बाद भाजपा की यह पहली बैठक होगी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित नयी सरकार में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कुमार के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हुआ।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय