किसानों के लिए बड़ी खबर, कोविड-19 के चलते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31अगस्त हुई

By दिनेश शुक्ल | Aug 23, 2020

भोपाल । कोरोना संक्रमण के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रीमियम जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों से बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाकर शीघ्र फसल बीमा कराने की अपील की है। मध्य प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने बताया कि कोविड 19 के चलते किसानों को फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा करने में कठिनाई हो रही थी, यह संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर उठाए सवाल, कहा जनता महंगाई, महामारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2018-19 की फसल बीमा की प्रीमियम राशि 2200 करोड़ का भुगतान नहीं किया गया था जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार में आते ही स्वीकृत कर जमा कराया जिससे 16 लाख किसानों को 3100 करोड़ का फसल बीमा प्राप्त हुआ। कमल पटेल ने बताया कि 2019- 2020 की फसल बीमा राशि का भुगतान शीघ्र किया जाएगा, प्रदेश के किसानों को 4500 करोड़ से अधिक बीमा राशि प्राप्त होगी।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks