साध्वी प्रज्ञा ने व्हीलचेयर से उठकर खेला बास्केटबॉल, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Jul 02, 2021

भोपाल। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। साध्वी का एक बास्केटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तक प्रज्ञा सिंह को व्हीलचेयर पर ही देखा था लेकिन उन्हें स्टेडियम में बास्केटबॉल के साथ खेलते हुए देखा तो बड़ी खुशी हुई।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बास्केट बॉल खेलते हुए वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने ट्विट करते लिखा कि भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नहीं सकती हैं? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे।

इसे भी पढ़ें:हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, देशभक्त मानने से किया इनकार 

वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के अलावा अन्य ट्विटर यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर्स ने उनके इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि साध्वी को स्वास्थ्य मुबारक हो। व्हीलचेयर पर घूमने वाली हमारी सांसद आज बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही है।

प्रमुख खबरें

चायवाले पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे

इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...

Maharashtra में फसल नुकसान का सर्वे 5 अक्टूबर से, NDRF से पहले राज्य देगा मदद