बीएस येदियुरप्पा को बड़ी राहत, POCSO मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

By अंकित सिंह | Jun 14, 2024

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को POCSO मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक आदेश जारी किया। हाई कोर्ट का कहना है कि येदियुरप्पा को 17 जून को जांचकर्ताओं के सामने पेश होना होगा। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 17 जून तक गिरफ्तारी और हिरासत की कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के मामले में बीजेपी के बदले की राजनीति के आरोप पर कर्नाटक डीसीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि उन्होंने राहुल गांधी को क्यों शामिल किया? वह किस तरह से जुड़े हुए हैं? उन्हें बेंगलुरु कोर्ट में बुलाया जा रहा था और वे कोर्ट का सम्मान करते हुए आए... हम बदले की राजनीति नहीं करना चाहते, हम बहुत बड़े दिल वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा की बढ़ी मुश्किलें, CID ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

येदियुरप्पा के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर परमेश्वर ने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि वे दिल्ली गये हैं और 17 जून को वापस आएंगे। उन्होंने कहा, अब जबकि वारंट जारी हो गया है तो अच्छा होगा कि वह जल्द वापस आ जाएं। बेंगलुरु की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो के एक मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। भाजपा नेता के खिलाफ 14 मार्च को यह मुकदमा दर्ज हुआ था। सीआईडी के विशेष जांच दल ने बुधवार को पूछताछ के लिए येदियुरप्पा के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग करते हुए फास्ट ट्रैक अदालत का दरवाजा खटखटाया था। येदियुरप्पा ने जांच में शामिल होने के लिए समय मांगा था। 

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Eastern Front को भी Air Defence System से लैस करने की तैयारी कर रहे Modi, Kolkata में तैनात होकर Kusha बनेगा अभेद्य ढाल

Jammu Kashmir के डिग्री कॉलेजों से हटीं 4,767 आपत्तिजनक किताबें, 21 लाख से अधिक का हुआ था Review

Pakistan में क्या कुछ बड़ा हमला होने वाला है? इस्लामाबाद के अस्पतालों में इमरजेंसी, 100 यूनिट ब्लड का आर्डर, बुलाए गए रेंजर्स

मतदाता सूची में हेरफेर से भारत के विफल राष्ट्र बनने का खतरा : Mehbooba Mufti