मोदी सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट को दी मंजूरी

By अंकित सिंह | Jan 05, 2021

सुप्रीम कोर्ट ने आज सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए केंद्र की योजना के प्रदाता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ी राहत देते हुए सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर हुई पिछली सुनवाई में सरकार को संसद भवन के शिलान्यास करने की मंजूरी दी थी। कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के प्रस्तावक को सभी निर्माण स्थलों पर स्मॉग टॉवर लगाने और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर को नए संसद भवन की इमारत की आधारशिला रखी थी। लेकिन उस समय सुप्रीम कोर्ट में कोई निर्माण या तोड़-फोड़ या फिर पेड़ गिराने के काम पर रोक लगाई थी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी