सचिन पायलट ने कांग्रेस चिंतन शिविर से पहले दिया बड़ा बयान, संप्रग को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | May 12, 2022

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर सही समय पर बुलाया है। इस साल दो-तीन राज्यों के चुनाव होने हैं। अगले दो साल बाद लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी है और यह बात एकदम सच है। मीडिया से चर्चा के दौरान सचिन पायलट ने चिंतन शिविर के बाद पार्टी नेतृत्व में बदलाव को लेकर भी बड़े संकते दिए। 

इसे भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए नड्डा बोले, राजस्थान में चाहिए डबल इंजन सरकार

बता दें कि 13 मई यानी कल से राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर बुलाया गया है। इस चिंतन शिविर के बाहर आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट का फोटो और बैनर हटा दिया गया ह। बताया जा रहा है कि उदयपुर नगर निगम ने पायलट के फोटो, पोस्टर और बैनर को हटाया है। पाटलट के समर्थकों ने शिविर के बाहर उनके पोस्टर, बैनर और फोटो लगाए थे। इसके बाद से पायलट के समर्थक गुस्से में हैं। पायलट के समर्थकों ने शिविर के बाहर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार