अंडरवर्ल्ड डॉन के पोते का बड़ा बयान, इंदिरा ही नहीं पवार और बाल ठाकरे भी करीम लाला से मिलते थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला के पोते ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी करीम लाला से मिलती थीं और दफ्तर में मुलाकात की तस्वीरें भी हैं। वहीं उन्होंने शरद पवार और बाल ठाकरे द्वारा बी करीम लाला से मुलाकात किए जाने की बात कही है। करीम लाला के पोते ने कहा कि उनके पास करीम लाला के साथ एनसीपी चीफ शरद पवार और पूर्व शिवसेना चीफ बाल ठाकरे की तस्वीरें भी मौजूद हैं।

बता दें कि एक इंटरव्यू में शिवसेना सांसद राउत ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए मुंबई आया करती थीं। शिवसेना के नेता संजय राउत ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दौर की बात करते हुए कहा कि एक दौर था जब दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी मुंबई के पुलिस कमिश्नर तय किया करते थे। इतना ही नहीं, वो यह भी तय करते थे कि सरकार के किस मंत्रालय में कौन बैठेगा। हालांकि अपने बयान के बाद राउत ने खेद भी जता दिया और इसको लेकर सफाई भी दे दी है। 

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना