सपा की हार में भी छिपी है बड़ी जीत, इस मामले में मुलायम से आगें निकल गए अखिलेश

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 13, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार के नतीजों ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। योगी आदित्यनाथ मैं सत्ता में दोबारा वापसी कर एक नया इतिहास रच दिया है। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भले बहुमत नहीं  मिला हो , लेकिन मतों के हिसाब से उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

सपा की बात की जाए तो उसे 2017 में 21.8 प्रतिशत वोट मिले थे और इस बार उसका वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ा। उसे इस चुनाव में 32 प्रतिशत वोट मिले हैं। सपा भले ही बहुमत से दूर रह गई हो, लेकिन अखिलेश यादव ने पार्टी को उसके इतिहास का सबसे बड़ा जनाधार दिलाया है। सपा को इससे पहले के विधानसभा चुनावों में कभी इतने वोट नहीं मिले थे। यादव और मुस्लिमों की पार्टी कहीं जाने वाली सपा को इस बार दूसरी जातियों और समुदायों के भी वोट मिले।

बात अगर बसपा के वोट शेयर की जाए तो उसके वोट शेयर में बहुत बड़ी गिरावट देखी गई है। बसपा का वोट शेयर 22.2 प्रतिशत से घटकर 12.7 प्रतिशत पर आ गया। उसे राष्ट्रीय लोक दल से भी 3 प्रतिशत कम वोट मिले। सीटों के लिहाज से देखें तो बीजेपी गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं सपा गठबंधन भी 125 सीटें जीतने में कामयाब रहा । कांग्रेस को 2 सीटें मिली तो बसपा में है एक सीट पर सिमट गई। अन्य के खाते में 2 सीटें गई हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?

Asian Games महिला हॉकी सेमीफाइनल में आज South Korea से भिड़ेगी अजेय भारतीय टीम