Bigg Boss 16: Abdu Rozik के गेम का Teaser आया सामने, घर से बाहर निकलते ही Live जाकर Fans का किया शुक्रिया

By एकता | Dec 18, 2022

'छोटा भाईजान' के नाम से मशहूर अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 को अलविदा कह दिया है। 17 दिसंबर के एपिसोड में बिग बॉस ने अब्दु के घर से बाहार जाने की घोषणा कर दर्शकों और घरवालों को चौका दिया। बता दें, अब्दु को एक वीडियो गेम में काम करने का मौका मिला है, जो बिग बॉस के घर में रहकर कर पाना मुश्किल है। अब्दु के लिए ये एक लाइफ बदलने वाला अवसर है, इसलिए उनकी मैनेजमेंट टीम के कहने पर बिग बॉस ने अब्दु को घर से बाहर जाने की इजाजत दे दी।

इसे भी पढ़ें: सुपरहिट हुआ Pathaan का गाना Besharam Rang! 5 दिनों में 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया सॉन्ग

बिग बॉस के घर से अब्दु के बाहर निकलते ही उनके गेम का टीज़र भी रिलीज हो गया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है। इस टीज़र में, अब्दु एक टेबल के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, जिसपर बर्गर रखा हुआ है। इसके बाद अब्दु को बॉक्सिंग रिंग में जाते हुए देखा जा सकता है। अब्दु के इस गेम से जुडी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

एक से बढ़कर एक हथियार से भारत को लैस कर रहा रूस, SU-57 के बाद अब T-72 टैंक की बारी

ICC Women ODI Rankings में Smriti Mandhana नंबर 1 पर बरकरार, मिले 790 रेटिंग अंक

Riyadh Airport पर कामकाज बंद, Saudi Arabia हमले में 1 भारतीय की मौत और 4 ICU में भर्ती

सऊदी को बचाने क्यों नहीं आया अमेरिका, साजिश में सबक के सब शामिल थे? अब खुल गया राज!