Bigg Boss 16 : Mc Stan नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट को सलमान खान ने माना असली विनर, सबके सामने चैनल के फैसले पर उठाया सवाल

By रेनू तिवारी | Feb 13, 2023

पिछले कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर #PriyankaChaharChoudhary और #Shivthakre ट्रेंड कर रहा था। प्रियंका के फैंस उन्हें ही शो की विनर देखना चाहते थे लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 3 में शामिल हुई और फिनाले के तीसरे आखिरी एलिमिनेशन के साथ घर से बाहर निकली। वहीं शिव ठाकरे के फैंस उनके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते थे। अगर बात की जाए। शो के विजेता की कि क्या एमसी स्टेन शो के विनर बनने के हकदार थे? शो का विनर घोषिट घोने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के विजेता बनें MC Stan, The Grand Finale के बाद सलमान खान ने की सभी प्रतियोगियों संग पार्टी

जब एमसी स्टेन को बिग बॉस 16 का विजेता घोषित किया गया तो किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि वो विनर हैं। रैपर को खुद अपनी जीत पर विश्वास नहीं हो रहा था और उन्होंने सलमान खान से पूछा कि क्या यह सच है! साजिद खान, निमृत कौर अहलूवालिया और मंडली के सदस्य ट्रॉफी के घर आने पर खुश थे। लेकिन शिव ठाकरे और वास्तव में प्रियंका चाहर चौधरी के प्रशंसक बेहद निराश थे। जैसे ही कलर्स ने एमसी स्टेन के विजेता बनने की पोस्ट साझा की, नेटिजेंस ने बिग बॉस 16 के निर्माताओं की आलोचना शुरू कर दी। कमेंट सेक्शन में इस बात को लेकर बमबारी की गई थी कि कैसे प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे जीत के हकदार थे लेकिन चैनल ने पहले से ही दोनों के साथ गंदा गेम खेलने की ठानी हुई था और विनर को फिक्स कर रखा था।

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश