बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा ने अपने हाथ से हटवाया एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा का टैटू, देखें अब क्या बनवाया

By रेनू तिवारी | Jun 22, 2020

इस बाद बिग बॉस 13 के घर में कई रिश्तें बने और कई पुराने रिश्ते टूटे भी। सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 13 में इस बार कई बड़े टीवी स्टार ने एंट्री मारी थी। सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देवोलिना भट्टाचार्य, आरती सिंह, महिरा शर्मा जैसे कई कलाकारों ने शानदार खेला था। बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा के खेल को भी लोगों ने काफी पसंद किया। पारस छाबड़ा सबसे ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। शो में पारस छाबड़ा ने रिलेशनशिप में होने के बाद भी पहले शहनाज गिल के साथ लव एंगल खेला और उसके बाद माहिरा शर्मा के साथ दोस्ती से लव एंगल बनाया। 

इसे भी पढ़ें: कबीर सिंह केवल एक फिल्म नहीं बल्कि भावनात्मक यात्रा थी: शाहिद कपूर

शो में पारस छाबड़ा के टैटू की चर्चा भी खूब हुई थी। पारस ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा के नाम का हाथ पर टैटू करवाया हुआ था। जिसे लेकर शो में खूब बवाल हुआ था। पारस से बाहर गर्लफ्रेंड होने के बाद भी बिग बॉस के घर लव एंगल बनाने को लेकर अपनी सफाई में कहा था कि एक्ट्रेस आकाक्षा के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका हैं। साथ ही  टैटू आकांक्षा ने मेरे हाथ पर जबरदस्ती करवाया था।

इसे भी पढ़ें: फिल्म स्टार की बेटी होना गर्व की बात है, अपमान की बात नहीं हैः सोनम कपूर

इसके बाद भी सलमान खान ने बिग बॉस के घर में पारस की क्लास लगाई थी। सलमान खान ने पारस को अपना रिलेशनशिप स्टेटस क्लेयर करने के लिए कहा था। जिसके जवाब में पारस ने कहा था कि आकांक्षा पुरी के साथ अब वह आगे कोई रिलेशन नहीं रखना चाहते। घर के बाहर जाकर वह अपने रिश्ते को खत्म कर देंगे। अब बिग बॉस को खत्म हुए लगभग 4 महीने हो चुके हैं। पारस छाबड़ा ने अब अपने हाथ से आकांक्षा के नाम का टैटू हटवा लिया हैं।

आकांक्षा के नाम के टैटू को कवर करवाने के लिए उन्होंने  बिग बॉस की आंख को बनवाया हैं। टैटू बनवाने का वीडियो पारस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। 

 

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी