Bigg Boss OTT: करण जौहर ने राकेश बापट को कहा Sexist, बोले- आपको प्यार की जरुरत नहींं

By रेनू तिवारी | Sep 13, 2021

बिग बॉस ओटीटी में प्रतियोगियों ने अपनी जोड़ी के साथ ही एंट्री की थी। जोड़िया बिग बॉस के सेट पर बनायी गयी थी और इन प्रतियोगियों को अपने कनेक्शन के साथ ही आगे बढ़ना था। इन जोड़ियों में सबसे ज्यादा लोगों को शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी पसंद आ रही थी। दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री बन रही थी। शमिता और राकेश को एक दूसरे के लिए कई बार कुछ ऐसा करते देखा गया जो उनकी दोस्ती को और मजबूत कर रहा था। शमिता ने राकेश को नोमिनेशन से बचाने के लिए अपने घर की चिठ्ठी फाड़ दी थी। दोनों के बीच प्यार साफ दिखाई दे रहा था। अब पिछले कुछ दिनों से शमिता के प्रति राकेश बापट का व्यवहार बदल गया है। वह शमिता की बातों को लेकर यह कहते नजर आये कि वह किसी कमिटमेंट या एक्पेटेशन नहीं रखना चाहते। साथ ही ताजा एपिसोड में राकेश बापट नोमिनेशन टास्क में यह यह कहते हुए नजर आये कि लड़के लड़कियों से ज्यादा ताकतवर होते हैं। इस बात का घर वालों ने भी काफी विरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के यह साड़ी लुक्स आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट 

करण ने भी राकेश के बयान पर आपत्ति जताई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। राकेश ने अपने बचाव में कहा कि वह केवल पुरुषों की शारीरिक ताकत के बारे में बात कर रहा थे और प्रतीक घर की महिलाओं की तुलना में कहीं अधिक शारीरिक रूप से मजबूत था। कारण ने उनका यह जबाव स्वीकार नहीं किया और उन्होंने कहा कि उन्हें उनका यह लॉजिक समझ नहीं आया। अगर वह शमिता को बचाना चाहते थे तो वह शामिता को डायरेक्ट बचाते। इस बात से वह क्या जाहिर करना चाहते थे। 

 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश