America के मिलिट्री बेस पर अचानक हो गया सबसे बड़ा हमला, मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2025

अमेरिका के जॉर्जिया में सैन्य बेस पर एक बड़ा हमला हुआ है। फायरिंग में कई सैनिकों को गोली लगी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जॉर्जिया स्थित फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस पर गोलीबारी में 5 सैनिक घायल हो गए। सेना के इस बड़े बेस पर एक सक्रिय शूटर की सूचना के बाद इलाके को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। बेस प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि घटना फोर्ट स्टीवर्ट के सेकंड आर्मर्ड ब्रिगेड कॉम्बैट टीम क्षेत्र में हुई। सभी कर्मचारियों और सैन्यकर्मियों को खिड़की-दरवाजे बंद कर सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस लॉकडाउन के चलते बेस के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। फोर्ट स्टीवर्ट अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित है और मिसिसिपी नदी के पूर्व का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा माना जाता है। यहां हजारों सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। तीन प्राइमरी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है, जिनमें लगभग 1,400 छात्र पढ़ते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत पर भारी टैरिफ ठोकने चले थे ट्रंप, अब पुतिन के एक्शन से हिल जाएगी पूरे अमेरिका की जमीन

फोर्ट स्टीवर्ट मिलिट्री बेस अमेरिका का एक प्रमुख सैन्य अड्डा है, जो जॉर्जिया राज्य के हाइन्सविल और सवाना के पास है। यह इसकी स्थापना 1940 में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान हुई थी। इसे शुरू में कैंप स्टीवर्ट कहा जाता था। बाद में एक अमेरिकी वॉर हीरो डैनियल स्टीवर्ट के नाम पर इसे फोर्ट स्टीवर्ट नाम दिया गया। यहां सैनिकों को मिलिट्री ट्रैनिंग दी जाती है। इसकी थर्ड इन्फैंट्री डिवीजन ने 2003 में इराक पर हमले में खास रोल निभाया था।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal