मस्जिद पर देवबंद में जमीयत की सबसे बड़ी बैठक, 25 राज्यों से मुस्लिम संगठन मथुरा, काशी, सिविल कोड पर करेंगे चर्चा

By अभिनय आकाश | May 28, 2022

देश में जारी ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के मुद्दे के बीच उत्तर प्रदेश के देवबंद में मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद का बड़ा सम्मेलन हो रहा है। आज और कल चलने वाली इस बैठक में 25 राज्य से पांच हजार मुस्लिम संगठनों के अगुवा जुटेंगे। मुसलमानों के इस मजबे के सबसे बड़े एजेंडे में ज्ञानवापी श्रृंगार गौड़ी मंदिर विवाद है। कुतुबमीनार और श्रीकृष्ण जन्मभूमि जैसे धार्मिक मुद्दे भी इसमें शामिल हैं। देवबंद में जमीयत से जुड़ेलोगों के जमा होने के मामलों के बीच सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: UP Budget: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश, किसानों को होगा बड़ा फायदा

बैठक का मकसद

बनारस के ज्ञानवापी से लेकर मथुरा के शाही ईदगाह और कुतुबमीनार तक जिस तरह की चर्चाएं इस वक्त देश भर में छिड़ी हुई हैं। उन सब के बीच जमीयत ए उलेमा हिंद  राष्ट्रीय प्रबंधन कमेटी की बैठक में मौलाना मदनी समेत देशभर के मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों का जुटान हुआ है। कहा जा रहा है कि आज की बैठक में करीब 9 से 10 प्रस्ताव पास किए जाएंगे। जिस तरह के कानूनी मुकदमे लगातार आ रहे हैं, प्लेसेज ऑफ वर्सिप एक्ट को लगातार चुनौती दी जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। सारे मुद्दों पर मुस्लिम संगठनों का क्या रूख होना चाहिए, क्योंकि ये मामले अभी ज्यादातर उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। लेकिन ऐसे मामले देशभर से आ सकते हैं। ऐसे में क्या रणनीति होनी चाहिए। किस तरह से कानूनी लड़ाई को आगे ले जाना व सारे मुद्दों पर राजनीतिक दल का क्या रूख है उसको भी समझने की कोशिश होगी। 

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन