मेट्रो के संचालन से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, देर तक रूकेंगी स्टेशनों पर ट्रेनें, लिफ्ट में सीमित संख्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

नयी दिल्ली। जब भी दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं बहाल करेगी तब वह अपने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए एक दूसरे के बीच दूरी सुनिश्चित करने के लिए लिफ्ट में लोगों की संख्या सीमित करने, सवारियों के चढ़ने उतरने के लिए ट्रेनों के ठहराव के समय में वृद्धि करने जैसे कई कदम उठाएगी। मेट्रो रेल सेवाएं कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 22 मार्च से बंद हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसे जब भी सरकार से निर्देश प्राप्त होगा, वह अपना परिचालन बाहल करने के लिए तैयार रहेगी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम सेवाओं की बहाली के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे है। लेकिन, सुरक्षा के सारे उपाय तैयार कर लिये गये हैं तथा कुछ और तैयार भी किये जा रहे हैं तकि जब भी सेवाएं बहाल करने का आदेश हो, तब हम यात्रियों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएं। ’’ 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया