बंगाल में शुरू हो सकती है मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवा, ममता सरकार ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

mamata banerjee

रेलवे बोर्ड को भेजे गए पत्र में कहा गया कि सेवाएं फिर से शुरू करने से पहले सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तौर-तरीकों और साजो सामान के संबंध में राज्य सरकार से परामर्श किया जाए।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिख कर कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित तरीके से शुरू की जा सकती है। सरकार ने बोर्ड से सेवाओं के सुगम संचालन के लिए सभी आवश्यक साजो सामान की व्यवस्था करने को कहा है। राज्य के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा, ‘‘यह आपके संज्ञान में लाने के लिए है कि राज्य सरकार का विचार है कि सामाजिक दूरी के नियम और स्वास्थ्य साफ-सफाई प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बंगाल में मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित तरीके से शुरू की जा सकती है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 2021 के चुनाव में भाजपा की राजनीतिक महामारी को हराना है: ममता बनर्जी 

शुक्रवार को बोर्ड को भेजे गए पत्र में कहा गया कि सेवाएं फिर से शुरू करने से पहले सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तौर-तरीकों और साजो सामान के संबंध में राज्य सरकार से परामर्श किया जाए। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार एक सितंबर से सामाजिक दूरी के नियम के पालन सहित पर्याप्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ एक-चौथाई उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और मेट्रो रेल सेवाओं के संचालन की अनुमति देने का मन बना रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़