50 की उम्र के बाद भूल से भी ना करें ये वर्कआउट मिसटेक्स

By मिताली जैन | Feb 14, 2023

हेल्दी रहने के लिए अपने आहार पर ध्यान देना जितना जरूरी है, उतना ही फिजिकली तौर पर एक्टिव भी रहना चाहिए। सिर्फ यंग एज में ही नहीं, बल्कि ताउम्र आपको कुछ हद तक व्यायाम अवश्य करना चाहिए। खासतौर से, अगर अधिक उम्र के व्यक्ति एक्सरसाइज करते हैं तो इससे ना केवल उनकी बॉडी से मसल्स लॉस होने से तो बचता है ही, साथ ही साथ वे खुद को गठिया सहित कई तरह की बीमारियों से भी बचा लेते हैं।

बहुत लंबे समय तक वर्कआउट करना

बहुत से लोग यह सोचते हैं कि अगर वे लंबे समय तक वर्कआउट करेंगे तो इससे उन्हें मैक्सिमम बेनिफिट मिलेगा। लेकिन अगर आपकी उम्र अधिक है तो ऐसे में घंटों जिम में बिताना आपकी एक बहुत बड़ी भूल हो सकती है। ऐसा करने से आपका शरीर बहुत अधिक थक जाएगा। हो सकता है कि आपको कई तरह की इंजरी भी हो जाए। इसलिए बेहतर होगा कि आप दो घंटे जिम में बिताने के स्थान पर अपने लाइफस्टाइल को थोड़ा एक्टिव बनाने की कोशिश करें। इससे आप आसानी से खुद को फिट रख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Stress Remedy: स्ट्रेस और टेंशन को दूर करेंगे ये आसान उपाय

वर्कआउट के दौरान वाटर इनटेक की अनदेखी करना

यूं तो पूरा दिन पानी पीना बेहद जरूरी होता है। लेकिन वर्कआउट के दौरान वाटर इनटेक और भी अधिक आवश्यक है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है या जो दवाएं लेते हैं। पसीना बहाने के साथ-साथ आपको अपने शरीर को फिर से तरल पदार्थ भरने की जरूरत है। कुछ दवाएं आपको डिहाइड्रेट कर सकती है। ऐसे में अगर आप व्यायाम कर रहे हैं और बहुत पसीना बहा रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त तरल पदार्थों की आवश्यकता सामान्य से भी अधिक है।

बहुत अधिक वेटलिफ्टिंग करना

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, व्यक्ति की मसल्स लॉस होने लग जाती है। ऐसे में उन मसल्स को बिल्डअप करने के लिए लोग वेटलिफ्टिंग करते हैं। हालांकि, अगर आपने अभी-अभी वर्कआउट करना शुरू किया है तो ऐसे में बहुत अधिक वजन उठाकर आप खुद को चोटिल सकते हैं। हैवी वेटलिफ्टिंग से जोड़ों और टेंडन पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है। जिससे आपको समस्या हो सकती है। इसलिए, आप वेटलिफ्टिंग करें, लेकिन हमेशा किसी एक्सपर्ट की गाइडेंस में ही ऐसा करें। साथ ही साथ, मसल्स बिल्डअप के लिए आप अपने डेली प्रोटीन इनटेक पर भी एक नजर बनाए रखें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका