हेमंत सोरेन के बयान पर नीतीश का पलटवार, बोले- एक ही परिवार के दो भाई हैं बिहार और झारखंड

By अनुराग गुप्ता | Sep 20, 2021

पटना। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपुरी और मगही भाषाओं को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि साल 2,000 में बिहार दो हिस्सों में बंट गया था। फिर भी बिहार और झारखंड के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मुझे नहीं पता कि लोग राजनीतिक रूप से क्या कहते हैं लेकिन झारखंड के अलग होने के बावजूद हमें उनसे प्यार है। 

इसे भी पढ़ें: बख्तियारपुर की बात पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- नहीं बदलेंगे नाम, यह मेरा जन्म स्थान है 

6 करोड़ से ज्यादा को लगी वैक्सीनइसी बीच नीतीश कुमार ने वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम लोग 6 महीने में 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगा देंगे। हमने पीएम मोदी के जन्मदिन पर तय किया था कि कम से कम 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाएंगे। लेकिन हमने इससे भी ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगाया।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे यहां के स्वास्थ्य विभाग और इससे संबंधित सभी लोग तथा पूरा प्रशासन सक्रिय है इस सक्रियता के कारण निश्चित रूप से हम लोग वैक्सीनेशन का काम तेज़ी से जारी रखेंगे। हमने सभी लोगों को अलर्ट पर रखा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी