बिहार: BPSC का प्रश्नपत्र लीक, सोशल मीडिया पर वायरल, छात्रों ने किया हंगामा, जांच कमेटी का गठन

By अंकित सिंह | May 08, 2022

बिहार में आज बिहार प्रशासनिक सेवा यानी कि बीपीएससी की परीक्षा हो रही थी। बड़ी खबर यह है कि बीपीएससी की परीक्षा से पहले ही उसका प्रश्न पत्र लीक हो गया। दरअसल, आज बिहार में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा हो रही थी। परीक्षा के कुछ देर पहले ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वायरल प्रश्न पत्रों से असली प्रश्न पत्रों का मिलान हुआ तो कहीं ना कहीं कुछ सवाल मैच कर गए। इसके बाद से प्रशासन हरकत में आ गया। हालांकि जैसे ही छात्रों को इसकी सूचना मिली, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर के 30 साल वाले बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, पूछा- कौन हैं PK

चार समिति का गठन 

जैसे ही यह खबर अधिकारियों तक पहुंची, वैसे ही उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में एक जांच कमेटी बना दी गई। इस जांच कमेटी में 3 सदस्य हैं। जांच कमेटी को 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही आयोग की ओर से परीक्षा को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र विभिन्न टेलीग्राम ग्रुप पर वायरल कर दिया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल

EVM पर बार-बार सवाल उठाने वालों ने Ballot Paper के जरिये हुए चुनावों के एक दिन पहले आये परिणाम देखे क्या?