Bihar Budget : विधानसभा चुनाव से पहले पेश हुआ आखिरी बजट, महिलाओं पर सरकार का विशेष ध्यान

By Prabhasakshi News Desk | Mar 03, 2025

पटना । बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने चुनावी वर्ष में महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सोमवार को बजट में कई घोषणा कीं जिनमें ‘पिंक शौचालय’ से लेकर ‘पिंक बस’ की सुविधा, परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण और पंचायतों के स्तर पर ‘कन्या विवाह मंडप’ की स्थापना के प्रस्ताव प्रमुख हैं। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया। यह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का आखिरी बजट है।

चौधरी ने कहा, “हम सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप स्थापित करने का भी प्रस्ताव करते हैं, जो विवाह-योग्य लड़कियों वाले गरीब ग्रामीण परिवारों की जरूरतें पूरी करेगा।” बजट की घोषणाओं के अनुसार, शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे, शहरों में ‘पिंक टॉयलेट’ बनाए जाएंगे। चौधरी ने कहा, ‘‘सभी प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेगी, जिनमें चालक, परिचालक और सवारी महिलाएं होंगी।

उन्होंने ऐलान किया कि बिहार की बसों में चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और ‘इको मेनटेनेंस स्टाफ’ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पटना में महिला हाट (महिलाओं के लिए विशेष बाजार) की स्थापना की जाएगी तथा सभी बड़े शहरों में स्थापित व्यापार स्थलों में महिलाओं के लिए स्थल तय किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया